Header Ads

test

शोभायात्रा निकाली

पीलीबंगा | विश्व हिंदू परिषद व हनुमंत शक्ति जागरण समिति के तत्वावधान में रविवार को रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। प्रवक्ता महेश गुप्ता ने बताया कि सर्वप्रथम भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गईं, जो आदर्श विद्या मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस शाला प्रांगण पहुंची। शोभायात्रा का शहर में कई स्थानों पर व्यापारियों द्वारा फूलों से स्वागत किया गया। श्रद्धालु पटाखे चलाकर खुशी का इजहार कर रहे थे। यात्रा में भगवान राम, सीता व हनुमान की सचेतन झांकियां देखने लायक थी। इस दौरान श्री हनुमंत जागरण समिति अध्यक्ष राजकुमार फंडा, भारत विकास परिषद अध्यक्ष राजङ्क्षवद्र शर्मा, आदर्श विद्या मंदिर प्रधानाचार्य राजकुमार बंसल, एकता मंच अध्यक्ष महेश गुप्ता, बद्रीप्रसाद खंडेलवाल, पार्षद महेश चतुर्वेदी, रामेश्वरलाल व नारायण बंसल, विहिप के विभाग मंत्री गण पतराम आदि मौजूद थे। शोभायात्रा में सजी झांकी में आदर्श विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। 

No comments