Header Ads

test

सेम वाले क्षेत्र में लहसुन की खेती

जाखड़ांवाली | आसपास के क्षेत्र में लहसुन के पौधे लहलहा रहे हैं। सेम ग्रस्त क्षेत्र में बंपर आवक की उम्मीद से किसान फूले नहीं समा रहे हैं। प्रगतिशील किसान नत्थूराम बगडिय़ा ने बताया कि गत दो वर्षों से लहसुन की खेती कर रहा हूं। रेतीली मिट्टी होते हुए भी इस बार लहसुन की आड़ी जमीन में संतुलित है, जो अच्छे पैदावार का संकेत है। उन्होंने बताया कि छह हजार प्रति क्विंटल बीघा लहसुन उतरेगा। व्यापारी भी अभी से क्विंटल के हिसाब से पैसा दे रहे हैं। अच्छा पैसा मिलने से पूरा खेत अभी से ही व्यापारियों को क्षेत्र के किसानों ने बेच दिया हैं।राम सहारण सहित कई किसान सालों से किसान अनार, किन्नू की खेती कर रहे थे। मगर इस बार क्षेत्र में लहसुन की बंपर आवक देख बोने का मन बना लिया है। 

No comments