Header Ads

test

ख्याली ने छोड़े हंसी के फव्वारे

पीलीबगा। तरूण संघ के तत्वावधान में रविवार रात को सर्व शिक्षा अभियान के प्रति जनजागरण को लेकर हुए कार्यक्रम में हास्य कलाकार ख्याली सहारण ने कार्यक्रमों प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब हंसाया। लॉफ्टर शो में ख्याली ने पति-पत्नी के बीच प्यार व तकरार तथा राजनीति पर कटाक्ष किए। उन्होंने यमा-यमा गीत पर नृत्य किया।

राहुल डांस समूह चण्डीगढ़ ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर किया। ख्याली ने अभिभावकों से शिक्षा से जोड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश धनराज गुप्ता, अभियान के सहायक निदेशक अनिल शर्मा, एडवोकेट दयाशंकर छिंपा, उपखंड अघिकारी पीसी गुप्ता, सर्वशिक्षा अभियान जिला प्रभारी राजेन्द्र सिहाग, पालिकाध्यक्ष शकीला गोदारा, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गोदारा, राजकुमार फण्डा, थाना प्रभारी रामेश्वरलाल सहारण, तरूण संघ संरक्षक कमलापति जैन, अध्यक्ष अशोक खदरिया, निर्मल प्रकाश लुगरिया ने विचार प्रकट किए। अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। तरूण संघ जूनियर के तत्वावधान में रविवार को हुई मेहंदी, वन मिनट शो आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

No comments