Header Ads

test

भाजपा का स्थापना दिवस मनाया

पीलीबंगा। भाजपा देहात के तत्वावधान में बुधवार को मंडल अध्यक्ष विनोद धारणिया की अध्यक्षता में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें पार्टी की रीति नीतियों पर विचार हुआ। अध्यक्ष धारणिया, जिला परिषद सदस्य कुलदीपसिंह, देवीलाल नोखवाल, बंशीलाल मूंढ, प्रवीण गोदारा, मेघराज, महावीर, अरविन्द लखासर ने विचार व्यक्त किए। नगर मंडल की ओर से बूथों पर स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अरविन्द जोशी, पार्षद महेश चतुर्वेदी, रणवीर डेलू, राजेन्द्र पारीक, कालूराम राजपूत, दारासिंह व राजकुमार सोनी मौजूद थे।
source: patrika

No comments