Header Ads

test

पुराने बस अड्डे पर बसों का ठहराव शुरू

पीलीबंगा, 5 फरवरी (डॉ. शर्मा)। विधायक आदराम मेघवाल के प्रयासों सेे शनिवार को पुराने बस स्टैंड पर बसों का ठहराव पुन: शुरू हो गया है। इस विषय को लेकर पुराना बस स्टैंड संघर्ष समिति द्वारा नेहरू धर्मशाला प्रांगण में विधायक के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विधायक, उपखंड अधिकारी पी.सी. गुप्ता, नोहर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान जगदीश मेघवाल, पालिका उपाध्यक्ष कमलापति जैन का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रशासन के सहयोग से पुराने बस स्टैंड पर बसों का ठहराव सुनिश्चित किया गया है। अब आप लोगों की जिम्मेवारी बनती है कि आप इसमें सहयोग करे। हनुमानगढ़ रोड़वेज आगार के मुख्य प्रबंधक रघुराज ङ्क्षसह ने बताया कि रविवार से भाटी पैट्रोल पम्प के पास अस्थाई रूप से बसों का ठहराव करने के लिए रोड़वेज कॢमयों को पाबंद कर दिया जाएगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गोदारा ने कहा कि बसों के ठहराव में पालिका प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहेगा। विधायक आदराम मेघवाल ने अस्थाई रूप से स्थापित स्टैंड पर रोड़वेज अधिकारियों की उपस्थिति में बस में यात्रियों को चढ़ाकर इस का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी महासचिव सुरेश रोहतकिया, संघर्ष समिति के गोङ्क्षवद लालवानी, बाबूलाल इन्सां, सुरेन्द्र सारस्वत, सुनील कुमार सारस्वत, गणेश लखोटिया, सतपाल सैनी, मनफूलराम नाखाणी, सुरेन्द्र गांधी, गिरधारी बालान् सहित शहर के गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। भाजपा गेहात मंडल की बैठक सम्पन्न भाजपा देहात मंडल की एक बैठक शनिवार को कृषक विश्राम गृह में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अरङ्क्षवद जोशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी के तहसील प्रभारी धर्मपाल सिहाग विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में श्री सिहाग ने पार्टी कार्यकत्र्ताओं को 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को 'समर्पण दिवसÓ के रूप में मनाने के लिए कहा। इसके अलावा 12 से 25 फरवरी तक शहर के विभिन्न वार्डों में जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही शक्ति केंद्रों की स्थापना की जाएगी। श्री सिहाग ने 4 से 6 मार्च तक गोगामेड़ी में पार्टी के अभ्यास वर्ग में अधिकाधिक कार्यकत्र्ताओं को पहुंचने की अपील की। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकत्र्ताओं को पार्टी की रीति-नीति से अवगत करवाया। बैठक में पूर्व विधायक धर्मेन्द्र मोची, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार फंडा, भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष रणवीर डेलू, महामंत्री सुनील सैन, महेश गुप्ता, विजय सहगल, राजेन्द्र पारिक, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष मालचंद सारस्वत, महिला मोर्चा की अध्यक्ष कंचन जाखड़, प्रवीण चौटाला, खेमचंद सौंलकी, इन्द्रसैन मांझू, ओमप्रकाश सैन, देहात मंडल अध्यक्ष विनोद धारणियां सहित अनेक भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

No comments