Header Ads

test

गोठवाल के सामने इस बार होंगे धर्मेंद्र मोची, द्रोपती बिगाड़ सकती हैं खेल


पीलीबंगा : इस बार भाजपा ने चेहरा बदल कर धर्मेंद्र मोची को टिकट दिया है वहीं कांग्रेस में वही पुराना चेहरा विनोद गोठवाल इस बार चुनाव मैदान में है। ऐसे में यह दोनों प्रत्याशी पहली बार आमने-सामने होंगे। खास बात ये है कि विनोद गोठवाल पिछली बार भी कांग्रेस की टिकट से लड़े थे लेकिन द्रोपती ने इन्हें हराया था। गोठवाल दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 28 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे जबकि द्रोपती ने 34 प्रतिशत वोट लेकर पहला स्थान पाया था। धर्मेंद्र ने बागी होकर चुनाव लड़ा था और 19 प्रतिशत वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
अब बनेंगे यह समीकरण 
मेघवाल का टिकट कटने से भाजपा को भीतरघात का डर है। क्योंकि भाजपा में मोची के अलावा कई दावेदार थे, ऐसे में वोट बंट सकते हैं। तीन वर्ष पहले हुए नगरपालिका चुनावों में मोची ने पालिकाध्यक्ष का साथ दिया था जो इस बार के चुनावों में खासा इफेक्ट डाल सकता है। 
2013: कुल वोट पड़े- 1,90,120 द्रोपती मेघवाल 63,845 
विनोद गोठवाल 53,647 
हार का अंतर 10,198 
2008 में यह सीट कांग्रेस के पास रही 

No comments