Header Ads

test

पोखरण परमाणु परीक्षण के 20 साल पूरे होने पर हुआ युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन, बाइक रैली निकाली

पीलीबंगा : भाजपा सुख भोगने के लिए सत्ता में नहीं आई। भाजपा का सत्ता में आने का मूल उद्देश्य देश व प्रदेश के गरीबों, किसानों व आमजनों की सेवा करना है। यह बात भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी ने मंगलवार को लगन पैलेस में जैसलमेर के पोखरण में परमाणु परीक्षण के 20 वर्ष पूरे होने पर भाजयुमो द्वारा आयोजित युवा शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश महामंत्री व नोहर विधायक अभिषेक मटोरिया ने पोकरण परमाणु परीक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि तत्कालीन समय में देश को खोखला करने का प्रयास करने वाली बाहरी व अंदरूनी ताकतों को मुंह तोड़ जबाव ही देने के लिए ही भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री महेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा के जयपुर संभाग प्रभारी देवेंद्र पारीक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुशील जोशी, भाजयुमो नगर मंडल हनुमानगढ़ के अध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी विकास गुप्ता, युवा शक्ति सम्मेलन के प्रभारी पंकज गोदारा व विजय बेनीवाल, सहप्रभारी प्रमोद गाट, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मालचंद सारस्वत, रावतसर नगर मंडल अध्यक्ष प्रेम सुंडा, भाजपा देहात मंडल उपाध्यक्ष टेक सिंह हुंदल व भाजपा देहात अध्यक्ष सार्दुल सिंह भादू ने भी संबोधित किया। 
युवाओं ने बाइक रैली निकाली 
सम्मेलन से पूर्व भाजपा नेताओं के सम्मान में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बे में बाइक रैली निकाली गई। जिसमें करीब 500 बाइक पर सवार भाजयुमो कार्यकर्ता भाजपा के झंडे लगाकर पार्टी की जयघोष करते हुए भाजपा नेताओं के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचे। रैली के दौरान ओपन हुड गाड़ी में सवार विधायक द्रोपती मेघवाल व अभिषेक मटोरिया ने नगरवासियों का अभिवादन किया। रैली कस्बे के रावतसर रेलवे फाटक से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई आयोजन स्थल पर जाकर समाप्त हुई।

No comments