Header Ads

test

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान


पीलीबंगा : कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर में गुरुवार को मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य सुदर्शन सोनी के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहने पर छात्र इशांत, केशव, मोहित, मानवी, नवल, गार्गी, अर्पणदीप, चांदनी, खुशबू, शीला, इच्छा, सोनिया, रूबी, ऋचा, सिद्धि, पूर्विका, ध्रुव जोशी, सौरभ जिंदल, अर्जुन व अरमान को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापारमंडल अध्यक्ष शांतिलाल दफ्तरी ने बच्चों को संस्कारवान होने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि तरुण संघ अध्यक्ष अशोक खदरिया, स्वर्णकार संघ अध्यक्ष रतनलाल धूपड़, समिति उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता, समिति व्यवस्थापक चंद्रेशखर सोनी, जसवंत सोनी, विजय पेंटर आदि ने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन भतेरी देवी ने किया।

No comments