Header Ads

test

समागम में श्रीगुरु तेग बहादुर के बलिदान को याद किया

पीलीबंगा  : शिरोमणी अकाली बुढा दल 96 करोड़ी की सरपरस्ती में कस्बे के गांधी स्टेडियम में चल रहे श्री गुरु तेगबहादुर सिंह जी के शहीदी दिहाड़े के उपलक्ष्य में 'तीन दिवसीय गुरुमत समागम' में रविवार रात श्रद्धालुओं को सैलाब उमड़ पड़ा। इसी के साथ इसका समापन हो गया। समागम में भाग लेने आई साधसंगत में से इच्छुक श्रद्धालुओं को रविवार शाम 3 बजे नगरपालिका रोड पर स्थित गुरु घर में बाबा दर्शन सिंह के नेतृत्व में 63 लोगों को अमृत छकाया गया। इस दौरान बाबा दर्शन सिंह ने तख्त श्री दमदमा साहिब से आए पंजप्यारों को सरोपा भेंट कर उनका सम्मान किया। पूरा गुरुघर 'जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल' के नारे से गुंजायमान हो गया। इस समागम में पंथ के बाबा बंता सिंह मुंडा पंजाब, बाबा गुरप्रीत सिंह श्रीगंगानगर बाबा धर्मवीर सिंह घरांगणें पंजाब वालों ने श्री गुरु तेगबहादुर सिंह जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए संगत को निहाल किया। इस दौरान सचखंड दरबार साहिब अमृतसर हजूरी रागी भाई कुलदीप सिंह चोहला साहब वालों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। संतों ने गुरु तेगबहादुर सिंह जी द्वारा पंथ हिंदू समाज के लिए किए गए बलिदान का बखान किया। इस दौरान अटूट लंगर श्रद्धालुओं में बरताया गया। समागम में गुरुद्वारा अकाल बुंगा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा दर्शन सिंह, सुखदेव सिंह संघा, प्रकाश दयोल, जग्गा सिंह, प्रधान मलकीत सिंह, जगदीश सिंह फौजी, बीकर सिंह डींगा, हरपाल सिंह डींगा आदि का सराहनीय योगदान रहा।

No comments