Header Ads

test

अग्रवाल धर्मशाला में संगीतमयी गो कथा का शुभारंभ

पीलीबंगा. बालसंत अरविंद शास्त्री के सान्निध्य में बुधवार से अग्रवाल धर्मशाला में संगीतमयी गो कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व गोमाता की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस कथास्थल पहुंची। जगह-जगह व्यापारियों द्वारा स्वागत किया गया। कथा के प्रथम दिन बुधवार को स्वामी जी ने कहा कि गो कथा तथा गोसेवा करने से सब मनोरथ पूरे हो जाते हैं। श्यामसुंदर रोहतकिया ने सपरिवार पूजन किया। व्यास पूजन प्रेम अग्रवाल गो पूजन पार्षद मनीराम नायक ने किया। कथा में कृष्णलाल कामरा, महेश गुप्ता, श्योपत सुथार आदि अपना सहयोग दे रहे हैं। 

No comments