Header Ads

test

प्रियंका का परमार्थी शिक्षण संस्थान में प्रवेश

पीलीबंगा. कस्बे के वार्ड 7 की लक्ष्मीचंद जैन की पुत्री प्रियंका जैन उच्च शिक्षा अर्जित कर आगामी 3 फरवरी को परमार्थी शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेंगीं। गौरतलब है कि प्रियंका ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय से एमए अंग्रेजी, जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय, लाडनूं से जीवन विज्ञान प्रेक्षा ध्यान एवं योग विषय पर प्रथम श्रेणी में एमए उत्तीर्ण कर तत्कालीन राज्यपाल शिवराज पाटिल से गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसके अलावा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, दिल्ली द्वारा नेट की परीक्षा में मेरिट में स्थान प्राप्त किया था। बड़ी बहन पूर्णिमा भी पूर्व में उच्च शिक्षा प्राप्त कर परमार्थी शिक्षण संस्था में ही सेवाएं दे रही हैं। 

No comments