Header Ads

test

हमले में घायल नील गाय का उपचार जारी

पीलीबंगा. निकटवर्तीगांव हांसलिया के चक 3 एलकेएस में कुत्तों के आक्रमण से घायल हुए नीलगाय का उपचार करीब पिछले एक माह से जारी है। श्री जंभेश्वर पर्यावरण एवं जीव रक्षा के सदस्य लक्ष्मण धारणियां ने बताया कि करीब एक माह पूर्व से चक 3 एलकेएस का निर्मल सिंह एक नील गाय को कुत्तों के आक्रमण से छुड़ाकर अपने घर लाकर उसका उपचार करवा रहा है। घायल नीलगाय का उपचार पशु धन सहायक दीपक से करवाया जा रहा है। घटना की सूचना विभाग के स्थानीय अधिकारियों को दे देने के बावजूद गौर नहीं कर रहा। जीव रक्षा के पदाधिकारियों ने मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव, जोधपुर को दी। इस पर मुख्य वन संरक्षक के हस्तक्षेप के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने घायल नील गाय की सुध ली। डीएफओ आशू सिंह ने बताया कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। मामले का पता लगाकर जांच करवा ली जाएगी।

No comments