Header Ads

test

कचरे के निस्तारण के लिए 100 नई रेहडिय़ां पालिका में पहुंची

पीलीबंगा. नगरपालिका क्षेत्र से कचरा उठाने के लिए तीन लाख 92 हजार रुपए की लागत से खरीदी गई 100 रेहडिय़ां पालिका में आ चुकी है। पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गोदारा, अधिशासी अधिकारी राकेश मेहंदीरत्ता, सफाई निरीक्षक मोहम्मद रमजान, पार्षद राजकुमार सुथार, हरविंद्र सिंह गिल सहित पालिका के कर्मचारियों की उपस्थिति में विभिन्न वार्डों के सफाई जमादारों को सौंपा गया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कस्बे के कचरे को उठाने के लिए प्रयोग में ली जाने वाली रेहडिय़ां पुरानी हो चुकी थीं।
इन रेहडिय़ों के क्रय के लिए बोर्ड में प्रस्ताव लिया गया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही वार्डों में कचरे के निस्तारण के लिए कचरे पात्र भी क्रय किए जाएंगे। 

No comments