Header Ads

test

राइट ऑफ हियरिंग पर काम करेगा मजदूर शक्तिसंगठन

पीलीबंगा | मजदूर शक्ति संगठन के कार्यालय की स्थापना शनिवार को वार्ड 25 में की गई। हांसलिया क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कार्यालय की स्थापना की। संगठन के अमीलाल बिश्नोई ने बताया कि मजदूर शक्ति संगठन गत 6 माह से मनरेगा पर काम कर रहा है। अब यह संगठन राइट ऑफ हियरिंग पर भी काम करेगा। उन्होंने बताया कि संगठन आमजन की समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेगा। बिश्नोई ने बताया कि वार्ड 25 में संगठन की ओर से पुस्तकालय भी खोला जाएगा। कार्यालय स्थापना अवसर पर भाजपा नगर महिला मंत्री अलीशा जॉर्ज, धन्नाराम, जंगीर सिंह, अमरजीत आदि मौजूद थे। 

No comments