Header Ads

test

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियों बारे चर्चा की

पीलीबंगा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 12 सितंबर को क्षेत्र में प्रस्तावित दौरे को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पीलीबंगा की बैठक व्यापार मंडल सभागार में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र दादरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विभिन्न तैयारियों के बारे में चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की 12 सितंबर की सभा को सफल बनाने की कार्यकर्ताओं से अपील की। बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव सिंह जाखड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गोदारा, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तरुण विजय, विधायक आदराम मेघवाल, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष रफीक मोहम्मद लोदी, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष मनोज तथा कृष्ण पंवार सहित जसपाल सिंह बडिंग, मनफूल राम नाखाणी, पूर्व सांसद शंकर पन्नू, पूर्व प्रधान जगदीश मेघवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष गंगाराम खटीक, सुखदेव सिंह संघा, बलराज सिंह संधू, सुरेश रोहतकिया, विनोद गोठवाल, शिवराज गोदारा, प्रदीप राठौड़, ओमप्रकाश भादू, पालिका उपाध्यक्ष कमलापति जैन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया। बैठक के दौरान धानका तोला मजदूर यूनियन के फूलचंद बागड़ी व निवर्तमान अध्यक्ष हरिराम लुगरिया एवं आशीष बिश्नोई ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

No comments