Header Ads

test

प्राकृतिक चिकित्सा शिविर संपन्न

पीलीबंगा | भारत विकास परिषद के तत्वावधान व स्वामी विवेकानंद युवा शाखा के सहयोग से संजय पार्क मे योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर सोमवार को स्वामी सुखानंद महाराज के सान्निध्य में यज्ञ हवन कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। परिषद अध्यक्ष विजय दुगड़, सुशील गुप्ता, करणीसिंह राठौड़ व अधिवक्ता मदनलाल पारीक यजमान बने। सुखानंद महाराज ने कहा कि यज्ञ में आहूतियों से वातावरण शुद्ध होता है। समापन समारोह में कन्या गुरुकुल फतूही श्रीगंगानगर की कन्याओं ने भजन व शांति प्रार्थना प्रस्तुत की तथा व विभिन्न प्रकार के व्यायाम व योगासन कर लोगों को अचंभित किया। शिविर में भारत विकास परिषद ने स्वामी सुखानंद महाराज को सम्मान प्रतीक भेंट किया। शिविर मे विशेष सहयोग के लिए मनोज सोनी व पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार फण्डा को स्मृतिचिन्ह प्रदान किया गया।अध्यक्ष विजय दुगड व संरक्षक करणी सिंह राठौड़ का आभार जताया। 

No comments