Header Ads

test

महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

पीलीबंगा | गीता भवन प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शनिवार से शुरू हुई। कथा में संत अरविंद शास्त्री ने कहा कि सत्कर्म करते हुए भगवान का स्मरण करना चाहिए। भगवान के चरणों में ध्यान करने से प्रभु की प्राप्ति संभव है। पालिकाध्यक्ष शकीला गोदारा व व्यापार मंडल अध्यक्ष हनुमानप्रसाद जैन ने दीप प्रज्जवलित कर कथा की शुरुआत की गई। पालिका उपाध्यक्ष कमलापति जैन, पार्षद दलविंद्र सिंह गिल, मनीराम नायक, नरेश कुक्कड़, एकता मंच अध्यक्ष महेश गुप्ता आदि मौजूद थे। इससे पूर्व पार्षद मनीराम नायक ने पूजा-अर्चना करवाई। इससे पूर्व गीता भवन से शनिवार सुबह कलश यात्रा निकली जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई गीता भवन लौटी। कलश यात्रा में रंग-बिरंगे परिधान में महिला श्रद्धालु रामनाम का संकीर्तन करते हुए कर रही थी। कलश यात्रा का कई जगह स्वागत किया गया। कथा का समापन 28 अप्रैल को होगा। 

No comments