Header Ads

test

स्वतंत्रता सेनानी रामाकृष्ण का अभिनंदन

पीलीबंगा | राज्य के गृह एवं यातायात मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल मंगलवार को अपने निजी दौरे पर पीलीबंगा पहुंचे। वे यहां पर स्वतंत्रता सेनानी रामाकृष्ण आर्य के निवास पर गए और उन्होंने आर्य के परिवारजनों की कुशलक्षेम पूछी। बेनीवाल ने आर्य को राज्य सरकार की तरफ से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इससे पूर्व गृहमंत्री बेनीवाल सहित सभी कांग्रेसी नेताओं ने रामाकृष्ण आर्य का अभिनंदन किया। इस मौके पर गृहमंत्री के साथ विधायक आदराम मेघवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखदेव ङ्क्षसह जाखड़, किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुभाष गोदारा, जिला सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष बलबीरसिंह सिद्धू, कृषि उपज मंडी समिति निदेशक ओमप्रकाश भादू, मनोनीत पार्षद विजय ङ्क्षसगीकाट व दलविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

No comments