Header Ads

test

छत से नीचे गिरने पर किशोर की मौत

पीलीबंगा |  कस्बे के वार्ड नंबर 4 में रविवार को एक किशोर की छत से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोपहर 3 बजे वार्ड 4 में रहने वाले चानण राम नायक का पुत्र सुभाष घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिर गया। घर वाले उसे सरकारी अस्पताल ले गए जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में किशोर ने दम तोड़ दिया। 

No comments