Header Ads

test

पालिकाध्यक्ष व ईओ पर लगाया मनमानी का आरोप

पीलीबंगा | नगरपालिका के एक पार्षद ने पालिका प्रशासन पर भ्रष्टाचार, पालिकाध्यक्ष व ईओ पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री आवास, जयपुर में जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन सौंपा। वार्ड 20 के पार्षद राजू सुथार ने पालिकाध्यक्ष शकीला गोदारा, अधिशासी अधिकारी राकेश मेहंदीरत्ता व पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गोदारा पर मनमाना रवैया अपनाकर सरकारी बजट का दुरुपयोग करने, चहेते ठेकेदारों को अधिकतर ठेके देने व आमजन का शोषण करने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरी तरफ पालिकाध्यक्षा शकीला गोदारा, अधिशाषी अधिकारी राकेश मेहंदीरत्ता व पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गोदारा ने उक्त आरोपों को सिरे खारिज करते हुए इसे पार्षद राजू सुथार द्वारा अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए बोर्ड व पालिका प्रशासन पर दबाव बनाए जाने का षडयंत्र बताया है। पालिकाध्यक्षा ने बताया कि पार्षद राजू सुथार द्वारा अपने राजनैतिक व निजी स्वार्थों की पूर्ति न होने पर समय-समय पर बोर्ड पर निराधार आरोप लगाए जाते रहे हैं। 

No comments