Header Ads

test

श्रावणी कर्म पूजा अनुष्ठान मनाया

पीलीबंगा | क्षेत्र के ब्राह्मण समाज द्वारा बुधवार को रक्षाबंधन पर मनाया जाने वाला श्रावणी कर्म पूजा अनुष्ठान एस.टी.जी. नहर पर पूरे विधि-विधान से मनाया गया। सर्वप्रथम कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों ब्राह्मणों ने पंच गव्य स्नान, मृतिका स्नान, भस्मी स्नान, अन्न स्नान, गोबर व गौमूत्र आदि से स्नान करने के बाद देवी-देवताओं का पूजन किया। देव पूजन के उपरांत यज्ञोपवीत संस्कार कर श्री सत्यनारायण भगवान का पूजन व कथा करने के पश्चात हवन किया गया। हवन के पश्चात प्रसाद वितरण व ब्राह्मणा समाज द्वारा सामूहिक भोज आयोजित किया गया। भोज में भागीरथ शर्मा ने सेवाएं दीं। कार्यक्रम में पंडित लालचंद शास्त्री घड़साना, निरंजन शर्मा, अशोक जोशी, तनसुखदास पाणेचा, मालचंद सारस्वत सहित समाज के अनेक लोगों ने शिरकत की। 

No comments