Header Ads

test

समाज में फैली कुरीतियों को त्यागें'

पीलीबंगा | राजस्थान मेघवाल समाज की बैठक बनवारीलाल चालिया की अध्यक्षता में कृषक विश्राम गृह में रविवार को हुई। इसमें जिला, तहसील, ग्राम व ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणियों के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया। समाज से जुड़ी 11 सूत्री मांगों पर भी विस्तृत चर्चा की गईं और समाज में फैली कुरीतियों को त्यागने का भी आह्वान किया। इस दौरान पप्पूराम पडि़हार दौलतावाली को पीलीबंगा तहसील क्षेत्र का अध्यक्ष एवं रामेश्वरलाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सैंसकरण, कालूराम पटीर, हंसराज ढाल, नत्थूराम घरट, चानण राम वोरवाल, आदूराम गोयल व हनुमान टाक आदि ने भी अपने विचार रखे। 

No comments