Header Ads

test

कार्यकर्ताओं ने जलाए पुतले

पीलीबंगा। लखूवाली में गोशाला भूखंड प्रकरण व थाना प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर दोनों पक्षों ने आंदोलन तेज कर दिया। इसके चलते सोमवार को गोसेवा आश्रम समिति कार्यकर्ताओं ने पालिकाध्यक्ष व पूर्व पालिकाध्यक्ष के पुतले दहन किए। वहीं पालिकाध्यक्ष शकीला गोदारा के नेतृत्व में एक प्रतिनिघिमंडल ने थाना प्रभारी को शीघ्र हटाने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक से भेंट की।

धरनास्थल पर हुई सभा को जिला सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष बलवीरसिंह सिद्धू, तरसेम शर्मा, सुभाष भादू, अंजनी भारद्वाज, इन्दोज दूधवाल, मनीराम महिया ने संबोघित किया। इधर, थाना प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को पालिकाध्यक्ष शकीला गोदारा के नेतृत्व में अघिकांश पालिका पार्षद, कांग्रेस कार्यकर्ता व महिलाओं ने धरना दिया।

प्रदेशाध्यक्ष से मिला प्रतिनिघिमंडल
थाना प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गोदारा के नेतृत्व में एक प्रतिनिघिमंडल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान व गृह मंत्रालय प्रमुख शासन सचिव जीएस संधु से मिला। गोदारा ने बताया कि मांग को लेकर प्रतिनिघिमंडल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी मिलेगा।

थाना प्रभारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक उपाध्यक्ष रफीक लोदी की अध्यक्षता में हुई। इसमें थाना प्रभारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।बैठक में सचिव छगन सोनी, उपाध्यक्ष कृष्ण खटीक, संयुक्त सचिव राजेश भांभू, कृष्ण पंवार, अर्जुन गोस्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments