Header Ads

test

पालिका का 17 करोड़ का बजट पास

पारदर्शिता के लिए दोहरी लेखा पद्धति का प्रयोग पीलीबंगा (डा. शर्मा)। वाॢषक बजट के लिए नगर पालिका के नवगठित बोर्ड की बैठक सोमवार को सभागार में पालिका अध्यक्ष शकीला गोदारा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से वर्ष 2011-12 के लिए 16 करोड़ 76 लाख रुपए का बजट पारित किया। शकीला गोदारा ने बजट को सदन में पढ़कर सुनाया। ध्वनिमत से बजट को सदन में उपस्थित पार्षदों ने पारित किया गया। गोदारा सहित कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी जयदेवङ्क्षसह राठौड़, लेखाधिकारी गोविन्द पारिक, लिच्छीराम सहित बोर्ड के 21 पार्षद उपस्थित थे। निर्दलीय पार्षद नंदलाल शर्मा व कांग्रेस के दलङ्क्षवद्र ङ्क्षसह गिल, हरविन्द्र सिंह व कमलापति जैन ने बैठक में भाग नहीं लिया। प्रारम्भ में उपाध्यक्ष कमलापति जैन के पिता गोपालचंद पटावरी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अॢपत की गई। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि बजट में पारदॢशता रखने के लिए पहली दफा दोहरी लेखा पद्धति का उपयोग किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में रोड़ लाइट का बजट 3 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दिया गया हैं।उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि पालिका क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के पूरे प्रयास किए जाएंगे। पालिकाध्यक्ष ने विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपए का ऋण लेने बारे सदन को अवगत करवाया। जन स्वास्थय के लिए 1 करोड़ 82 लाख, रोशनी के लिए 28 लाख, पशु गृह के लिए करीब 60 हजार, पार्कों के विकास के लिए 2 लाख, सार्वजनिक मरम्मत के लिए 14 लाख 92 हजार, वाणिज्यिक संस्था के लिए 12 लाख सहित अन्य मदों पर करीब 13 करोड़ रुपए व्यय करने का लक्ष्य रखा गया है। पार्षदों ने आग्रह किया कि वार्डों में विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के करवाए जाएं। पालिकाध्यक्ष ने सदन में उपस्थित पार्षदों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि सभी वार्डों में विकास कार्य समान रूप से होंगे। कोई भेदभाव नहीं बरता जाएगा। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गोदारा सहित पालिका कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित थे।

source: Seema Sandesh

No comments