Header Ads

test

केंद्रीय मंत्री निहालचंद मेघवाल व विधायक द्रोपती मेघवाल ने किया गोमाता आश्रय स्थल का लोकार्पण

पीलीबंगा| श्रीगोशाला सेवा समिति की ओर से विधायक एवं नगरपालिका के सहयोग से निर्मित गोमाता आश्रय स्थल का लोकार्पण सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री निहालचंद मेघवाल एवं क्षेत्रीय विधायक द्रोपती मेघवाल ने किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने गोशाला सेवा समिति को सांसद कोटे से प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए का अनुदान देने की घोषणा करते हुए समिति द्वारा गोवंश की सेवा के किए जा रहे कार्यों की सराहना की। विधायक ने गोवंश की सेवा को सर्वोपरि बताते हुए विधायक कोटे से समिति को गोशाला के विकास के लिए 5 लाख रुपए का अनुदान देने की घोषणा की। पालिकाध्यक्ष शकीला गोदारा की मांग पर केंद्रीय राज्य मंत्री निहालचंद मेघवाल ने उन्हें नगरपालिका की तरफ से गांधी स्टेडियम के विकास का प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने ऐतिहासिक स्थल कालीबंगा के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। पालिकाध्यक्ष ने नवनिर्मित गोमाता आश्रय स्थल के आगे पालिका की तरफ से सड़क का निर्माण करवाने की घोषणा की। कार्यक्रम को श्री गोशाला सेवा समिति के संरक्षक रामरूप अग्रवाल, श्री गोशाला सेवा समिति के अध्यक्ष जयभगवान गोयल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लीला, शिक्षण समिति अध्यक्ष बलविंद्र बेनीवाल, कृषि उपज मंडी समिति की चेयरपर्सन सावित्री बारूपाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष हनुमानप्रसाद जैन, बृजमोहन जिंदल, गोशाला कमेटी के जिलाध्यक्ष कृष्णचंद्र पारीक, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गोदारा, भाजपा देहात मंडल मंत्री टेक सिंह हुंदल आदि ने भी संबोधित किया। संचालन व्यापार मंडल सचिव पवन मित्तल डॉ. बृजलाल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। 

No comments