Header Ads

test

आपदा पीडि़तों के लिए जुटाई राशि

पीलीबंगा | भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कस्बे का भ्रमण कर आपदा पीडि़तों के लिए 70 हजार रुपए की राशि एकत्रित की। इससे पूर्व इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक कृषक विश्राम गृह में भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष अरविंद जोशी की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, जिला उपाध्यक्ष भीम राघव, पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, नगरमंडल के पूर्व अध्यक्ष मालचंद सारस्वत, महेश गुप्ता, प्रधान काका सिंह, नगर उपाध्यक्ष अशोक खदरिया, कोषाध्यक्ष सुभाष आदि मौजूद थे। 

No comments