Header Ads

test

भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र गांधी ने कांग्रेस से छीनी सीट

पीलीबंगा नगरपालिका के पार्षद पद के सोमवार को घोषित उप चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से सीट छीन ली है। पीलीबंगा के वार्ड 17 में भाजपा के प्रत्याशी सुरेंद्र गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी गीता देवी मांवर को 235 मतों से हरा दिया। भाजपा के पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची के नेतृत्व में लड़े गए इस चुनाव में गांधी को 536 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 301 मत ही प्राप्त हुए।   नगरपालिका के चुनाव अधिकारी ने बताया कि 1000 वोटर में 837 लोगों ने ही वोट दिए, जबकि 163 लोगों ने मतदान नहीं किया। सुबह 8.30 बजे चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ ही गांधी समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी व सुरेंद्र गांधी जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिए। करीब एक घंटे तक भाजपा समर्थकों ने निर्वाचित भाजपा प्रत्याशी के साथ मिलकर खुशियां मनाईं। उल्लेखनीय है कि वार्ड में पहले कांग्रेसी पार्षद नंदो देवी थी, जिनका बीमारियों के चलते निधन हो गया था। इसी के बाद दोबारा चुनाव करवाए गए। 
विजयी जुलूस निकाला
 गांधी के समर्थन में पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, नगर मंडल अध्यक्ष अरविंद जोशी, पूर्व देहात अध्यक्ष विनोद धारणियां, भाजयुमो प्रभारी रणवीर डेलू, पूर्व देहात महामंत्री नत्थूराम बगडिय़ा, पार्षद संजीव रामगढिय़ा, पूर्व पार्षद राजेंद्र पारीक, पार्षद पति पालाराम झाझडिय़ा, रैमलदास मरेजा, सुनील सैन, रामकुमार सिंगला, गोङ्क्षवद लालवाणी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष फजरूद्दीन नागरा, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष संदीप जाखड़, महामंत्री पंकज गोदारा सहित कई कार्यकर्ताओं ने कस्बे में विजयी जुलूस निकाला। जुलूस के समर्थन में गांधी ने भी कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही और हर समस्याओं के लिए प्रयासरत रहने का भरोसा दिलाया। 

No comments