Header Ads

test

समाज सेवी संस्था "समर्पण" का गठन

पीलीबंगा | ग्राम पंचायत डींग वाला में महिला बाल विकास परियोजना हनुमानगढ़ के सुपरवाइजर कृष्ण सिंगाठिया व सरपंच छिंद्र कौर की उपस्थिति में ग्रामीणों की एक बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से समाज सेवी संस्था समर्पण का गठन करते हुए इसकी कार्यकारिणी बनाई गई, जिसमें विनोद शीला को अध्यक्ष व महावीर अरोड़ा को सचिव मनोनीत किया गया। पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, पौधरोपण करना, अधिकाधिक बालक-बालिकाओं को शिक्षा से जोडऩा तथा कन्या भ्रूण हत्या व दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए आमजन में जागरूकता लाने का संकल्प संस्था के समस्त सदस्यों को दिलाया गया। जल संरक्षण समिति के अध्यक्ष मनीष आहूजा, सही राम मांगलिया, संजय आलडिय़ा, श्रवण इंसां, जयपाल शीला, अमीलाल मेघवाल, पवन निनाणियां, संजय इंसां, जगदीश मेघवाल, बलविंद्र डाबला व नंदकिशोर ढाका आदि लोग मौजूद थे। 

No comments