Header Ads

test

एसपी कार्यालय में अब अलग से बनेगा महिला सेल

हनुमानगढ़ | महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार रोकने के लिए अब एसपी कार्यालय में अलग से महिला सेल का गठन किया जाएगा। इससे पीडि़त महिलाएं फोन करके अपनी शिकायतें कर सकेंगी। शिकायत मिलते ही महिला सेल की टीम तत्काल मौके पर पहुंच कर पीडि़ता को राहत पहुंचाएगी। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सब कुछ तय योजना के मुताबिक हुआ तो जून के अंत तक महिला सेल काम करना शुरू कर देगा। सेल में महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी। 

यह है उद्देश्य : एसपी कार्यालय में महिला सेल खोलने का मुख्य उद्देश्य पीडि़त महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना है। हालांकि पुलिस थानों में महिला डेस्क पहले से है लेकिन इस डेस्क पर उन्हीं मामलों की जांच होती है जो पुलिस थानों में दर्ज होते हैं। 

No comments